पीएम मोदीजी ने लॉन्च की गति शक्ति योजनाके बारेमे / Gati Shakti Yojana Plan

 
पीएम मोदीजी ने लॉन्च की  गति शक्ति योजनाके बारेमे / Gati Shakti Yojana Plan
पीएम मोदीजी ने लॉन्च की  गति शक्ति योजनाके बारेमे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने बुधवार को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए 100 लाख करोड रुपयेके राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत की है।इसके जरिए किसानों की आमदनी डबल करने की योजना भी बनाई गई है।


इस योजना का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स की लागत कम करना और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करना है । ये  एक डिजिटल मंच है जिससे 16 मंत्रालय को जोड़ा जाएगा पीएम मोदी ने योजना के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि पीएम गति शक्ति योजना का टारगेट लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी, कार्गो हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाना और आवाजाही तेज करना है। उन्होंने कहा की योजना का उद्देश्य सभी संबंधित विभागों को एक मंच पर जोड़कर परियोजनाओं को ज्यादा शक्ति और रफ्तार देना है। 


क्या है ‘गति शक्ति’ मास्टर प्लान ?


‘गति शक्ति’ नेशनल मास्टर प्लान  रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल मंच है। इस योजना का मकसद बुनियादी ढांचा संपर्क परियोजनाओं की एकीकृत योजना बनाना और समन्वित कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। 16 मंत्रालयों और विभागों ने उन सभी परियोजनाओं को जीआईएस मोड में डाल दिया है, जिन्हें 2024-25 तक पूरा किया जाना है। 

 




निगरानी और कार्यान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह असंबद्ध योजनाओं की समस्या को दूर करेगा, मानकीकरण की कमी, मंजूरी के मुद्दों और समय पर निर्माण और क्षमताओं का अधिकतम उपयोग जैसे मुद्दों को हल करेगा।’’ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान ने इस मंच को विकसित किया है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) सभी परियोजनाओं की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय होगा। 


परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए नियमित बैठक 


परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए एक राष्ट्रीय योजना समूह नियमित रूप से बैठक करेगा। किसी भी नई जरूरत को पूरा करने के लिए मास्टर प्लान में किसी बदलाव को मंजूरी देने को लेकर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों का एक अधिकार प्राप्त समूह गठित किया जाएगा। सभी राज्यों से इस पहल में शामिल होने का आग्रह किया गया है, क्योंकि इससे देश भर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन में मदद मिलेगी और आगे चलकर मंच का आंकड़ा निजी क्षेत्र को भी दिया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि सड़क, रेलवे, दूरसंचार, तेल और गैस जैसे मंत्रालयों की परियोजनाएं इस मंच पर हैं, और इससे कपड़ा तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों को भी अपने पार्कों की योजना बनाने में मदद मिल सकती है। 


‘गति शक्ति’ किन बाधाओं को दूर करेगी

एक शीर्ष अधिकारी बताया, ‘‘गति शक्ति हमारे देश के लिए एक राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टर प्लान होगा, जो समग्र बुनियादी ढांचे की नींव रखेगा। अभी हमारे परिवहन के साधनों के बीच कोई समन्वय नहीं है। गति शक्ति इन सभी बाधाओं को दूर करेगी।’’ यह मंच उद्योगों की कार्य क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा, स्थानीय विनिर्माताओं को बढ़ावा मिलेगा, उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा और भविष्य के आर्थिक क्षेत्रों के निर्माण के लिए नई संभावनाओं को विकसित करने में भी मदद करेगा। 


आपको मेरी ये पोस्ट पीएम मोदीजी ने लॉन्च की  गति शक्ति योजनाके बारेमे / Gati Shakti Yojana Plan कैसी लगी उसके बारे मे मुजे जरूर कॉमेंट करे और अपने दोस्तों को जरूर शेयर करे । 

Comments

Popular posts from this blog

Roman Numeral 1 to 100 / Roman Ank 1 to 100

Download Silent Eye App | Silent Eye - Catch your Friend Apps on Google Play | Download Apk

How to enter the name in the voter list?