UPSC NDA 1 result 2022: यूपीएससी एनडीए 1 परिणाम 2022 घोषित
UPSC NDA 1 result 2022: यूपीएससी एनडीए 1 परिणाम 2022 घोषित UPSC NDA 1 result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने लिखित परीक्षा के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, यूपीएससी एनडीए 1 परिणाम 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग ने नौसेना अकादमी, यूपीएससी एनए परिणाम 2022 भी जारी किया है. यूपीएससी ने एक सूची जारी की है जिसमें सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित किए जाने वाले साक्षात्कार के दौर के लिए योग्य रोल नंबर दिए गए हैं. उम्मीदवार अपना यूपीएससी एनडीए परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं. “10 अप्रैल, 2022 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा, (I) 2022 (National Defence Academy and Naval Academy Examination, (I) 2022) के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर, ये रिजल्ट जारी किया गया है. जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर वाले दिए गए हैं उन्होंने जनवरी से शुरू होने वाले 149वें पाठ्यक्रम और 111वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय क...